June 25, 2026

भूमि विवाद में चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, महज तीन घंटे में घटना कारित करनेवाले हत्यारोपी भाईयों को पुलिस ने धर दबोचा।

Read Time:2 Minute, 28 Second

हत्या में प्रयुक्त दो देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस ,दो खोखे व इनके एक सहयोगी को पुलिस मौके ने पकड़ा ।

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत नारायणपुर पंचायत के पागलबाड़ी वार्ड संख्या 10 में भूमि विवाद में हुई झड़प में चचेरे भाई ने अपने ही चचेरे भाई मुकेश यादव की गोली मार दी । आनन फानन में गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी मुकेश यादव को परिजनों ने ईलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल मनिहारी ले गये ,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना रात तकरीबन दस बजे की है। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ मनोज कुमार ,थानाध्यक्ष पंकज आनंद ,अपर थानाध्यक्ष राज कुमार ,एस आई नीरज कुमार निराला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।इस बीच पुलिस सघन जांच कर हत्या की घटना कारित कर भाग रहे हत्यारोपी गुड्डु यादव ,सुफल यादव दोनों पिता विष्णु यादव को रोशना क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले धर दबोचा।पुलिस ने पकड़े गये हत्यारोपी दोनों भाईयों की निशाननदेही पर इस घटना में प्रयुक्त दोनों कट्टा ,दो कारतूस व दो खोखे बरामद कर लिये। घटना कारित करने के बाद भागते समय दोनों भाईयों ने प्रयुक्त हथियार अपने भरोसे के मित्र प्रवेश पासवान( 28) पिता सुरेश पासवान को छुपाकर रखने दे गया था।पुलिस ने हथियार के साथ प्रवेश पासवान को भी गिरफ्तार कर ली है। इस संदर्भ में पुलिस ने मृतक के पिता जीतेन्द्र यादव की शिकायत पर मनिहारी थानकांड संख्या 123/25 दर्जकर मामले की अनुसंधान में जूट गयी है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का सच सामने आ सकेगा।

Previous post मुफ्त मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 10 मरीज चिन्हित, 9 मई को होगा ऑपरेशन।
Next post विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा जदयू की बैठक हुई आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial