November 6, 2026

आगलगी पर जानकरी लेने पहुचे पुर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद

Read Time:1 Minute, 11 Second

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में कल हुई भीषण अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद रामपुर गांव पहुंचे व अगलगी से पीड़ित सुबोध पोद्दार ,पांडव पोद्दार ,प्रिंस कुमार एवं राजेश पोद्दार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में घर में रखें अनाज तथा दैनिक आवश्यकता की सभी वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अंचल पदाधिकारी, हसनगंज को सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राशि पीड़ित परिवारों को देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को भी आवश्यक सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बबन झा के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post ठनका गिरने से दीवार में हुआ दरार लाखों का क्षती होने का अनुमान
Next post आगलगी से पीड़ित परिवारों के बीच रेड क्रॉस ने बांटी राहत सामग्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial