विधिवत फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के काजीबाड़ी मैदान में केसीसी क्रिकेट क्लब के अगुवाई में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को विविधत मुख्य अतिथि संगठन हम है तैयार सेवा फोर के फाउंडर हारून रसीद ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच पूर्णिया वेतना टीम बनाम बघुवाकोल टीम के बीच खेला गया। पूर्णिया वेतना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान में 56 रन बनाये। जवाब में बधुवाकोल की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर उद्घाटन मैच जीत लिया। उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच बधुवाकोल टीम के पतरस कुमार को दिया गया, उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए संगठन हम है तैयार सेवा फोर के फाउंडर हारून रसीद ने कहा खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ी का निखाड़ बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। कहा कि संगठन की ओर से समाज के जो खिलाड़ी आगे बढ़ कर खेलना चाहते है तो ऐसे खिलाड़ियों को खेल किट आदि देकर सम्मानित करने का काम करेंगे। कहा कि हमारी संस्था हर सम्भव मदद करने को लेकर तैयार रहता है। इस मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष मुन्ना कुमार, गोविंद कुमार, राज कुमार, पतरस कुमार, खेलप्रेमी आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
