भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा
तनवीर आलम (हसनगंज)
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठन की मजबूती को लेकर प्रखंड स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेनस अकैडमी स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बखूबी किया। मौके पर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधानसभा संयोजक व हसनगंज प्रभारी धर्मनाथ तिवारी व रामनाथ मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी बेहतर तरीके से करनी है, जिसको लेकर संगठन में कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बताया लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मत मिले इसको लेकर बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। प्रत्येक बूथों पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले लाभ से लोगों को अवगत कराना है। बताया हर हाल में पार्टी से भटके लोगों को पुनः पार्टी में जोड़ना है, ताकि पार्टी मजबूत बन सके। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
