November 12, 2026

जलभरण को लेकर उमड़ी कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के इंतजामात के बीच चेतावनी भी

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को मनिहारी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बावजूद जलभरण को लेकर कांवरिया श्रद्धालुओं के भीड़ में कमी नहीं देखी गई। श्रावण मास के चौथी सोमवारी के पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए जिले के विभिन्न स्थलों से पहुंचे। फिलहाल गंगा के जलस्तर सामान्य से अधिक है जिससे घाटों पर जल भरने में थोड़ी कठिनाई हो रही थी। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालु बढ़ते जलस्तर के बावजूद अपने पारंपरिक रीति रिवाज का पालन करते नजर आए। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात थी जो लगातार घाटों की निगरानी करती रही ।गंगा किनारे अस्थाई बैरिकेट्स लगाए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था का मोनिटरिंग करते नजर आए।

Previous post अंबेडकर चौक पर कांवरियों के लिए रात 9 बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव
Next post टोटो चालक के साथ छिनतई, आरोपी यात्री बनकर बैठे थे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial