May 26, 2026

कटिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी और एसपी ने महानंदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी मनैष कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी कटिहार ने रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदा अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय डीएम और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने वाहनों की जांच प्रक्रिया को और अधिक सख्ती व सतर्कता से करने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु सीमा के रास्ते जिले में प्रवेश न कर सके।इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों व अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो तत्काल त्वरित कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जाए और आवश्यक होने पर तलाशी अभियान चलाया जाए। , इसलिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता और तत्परता सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने चेक पोस्ट की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Previous post मां दुर्गा के शोभा यात्रा महिलाओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन चौक बंद।
Next post विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मनिहारी में शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial