August 29, 2026

CTET व STET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

कटिहार (उमर मुर्शीद)

2 अप्रैल 2023सातवें चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली में विलम्ब होने पर प्राथमिक शिक्षक अभ्यार्थी ने आज DS कॉलेज में आक्रोश मार्च किया। जिसमें उन्होंने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर शिक्षक अभ्यार्थी संघ के जिला अध्यक्ष हसन रज़ा ने कहा के “विगत 4 वर्षों से लगातार हम लोग शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे हैं इसके तहत कई आंदोलन किया जा रहा है जिसमें हर बार शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया सरकार केवल आश्वासन पर आश्वासन दे रही है पर इस मामले में किसी भी तरह से संज्ञान नहीं ले रही है। हमारी मांग है के सातवें चरण शिक्षा बहाली अविलंब जारी किया जाए। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष मासूम, राजेश गुप्ता, राजीव रंजन, मोहम्मद तनवीर चांद और आसिफ रिज़वान के इलावा दर्जनों शिक्षक अभ्यार्थी मौजूद थे।

Previous post दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की हो रही है परेशानी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial