November 15, 2026

बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की हो रही है परेशानी ।

Read Time:2 Minute, 6 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड एक दिनों से अंधेरे में हैं। प्रखंड में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। आंधी पानी के बाद शुक्रवार की रात से गायब हुई बिजली अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। जिससे प्रखंड के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। बताया जा रहा है आंधी तूफान में कई जगह 33 हजार में फॉल्ट हो गया है। जिससे बिजली विभाग द्वारा ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक बिजली विभाग इसे ढूंढ नहीं पाया है। हालांकि विद्युत विभाग के कनीय अभियंता का कहना है कि फॉल्ट ढूंढने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही प्रखंड में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की वजह से प्रखंड के लोग अंधेरे में रहने पर विवश हैं। जो कार्य बिजली विभाग को घंटे के अंदर में कर लेना चाहिए था। उस कार्य को बिजली अधिकारियों ने 30 घंटे से ज्यादा वक्त में भी नहीं किया है। सुनील मुर्मू सुरज शर्मा आदि लोगों ने बताया कि समय रहते अगर विद्युत विभाग के कर्मी द्वारा चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाता तो प्रखंड में ऐसी स्थिति नहीं होती। अभी के समय में अधिकतर किसान मोटर से खेतों की सिंचाई करते हैं । घरों के अन्य कार्य भी बिजली के द्वारा ही की जाती है ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली की समस्या ज्यादा उत्पन्न ना हो जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़े ।

Previous post CTET व STET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च ।
Next post दहियारगंज गांव के महाराज स्थान में मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial