November 12, 2026

शहीदों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम।

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित लव कुश इंस्टिट्यूट में शहीदों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद तारीक अनवर, बीडीओ मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी शिखा कुमारी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों ने प्रशिक्षण केंद्र के स्थानीय छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति देख हतप्रभ हो गए। दर्जनों छात्राओं ने अपनी-अपनी कला को प्रदर्शित किया। जिसे देख सांसद ने शहीदों पर आधारित कार्यक्रम के आयोजक लव कुश इंस्टिट्यूट को धन्यवाद दिया तथा कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं बहुत आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के परिजनों ने अपने अपने बच्चों के कला को देख काफी हर्षित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंस्टिट्यूट के सभी सदस्यों को डायरेक्टर ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

Previous post रात्रि ट्रेन के विस्तार की मांग: सांसद को सौंपा ज्ञापन
Next post विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त,भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial