September 21, 2026

हसनगंज में ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 42 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज बाजार स्थित में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन विधिवत शुक्रवार को किया गया। मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, उप मुखिया रवि कुमार साह, सरपंच तल्लू हेंब्रम, समाज सेवी मो मुस्तफा आजाद आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जिसको लेकर शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि जीविका के माध्यम से जगरनाथपुर पंचायत के लिए जीविका से जुड़ी दीदी शमा परवीन को ग्राहक सेवा केंद्र उपलब्ध कराया गया है। बताया मौजूदा परिवेश में बैंकिंग का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही विभागीय लक्ष्य है कि बैंकिंग को घर-घर पहुंचाया जाए। शाखा प्रबंधक ने मौजूद लोगों को ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ने की सलाह दी। कहा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को सुलभ सेवा देने के लिए कटिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर कालसर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार, मो कमरान सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post हसनगंज प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, नीलू देवी बनी पुनः प्रखंड प्रमुख ।
Next post मनिहारी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल कर यूजीसी क्लियर की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial