September 21, 2026

हसनगंज प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, नीलू देवी बनी पुनः प्रखंड प्रमुख ।

Read Time:3 Minute, 1 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में प्रमुख नीलू देवी के विरुद्ध लाये गये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को उपप्रमुख रीना देवी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय खुलने के बाद से चहल-पहल तेज दिखी, तो वही पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। मौके पर प्रखंड मुख्यालय सभागार के सभा कक्ष में उप प्रमुख रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के बिंदुओं पर चर्चा की गई, दो पंचायत समिति सदस्यों ने चार बिंदुओं को लेकर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन किया था। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बिंदुवार प्रस्ताव पर चर्चा किया। दो सदस्यों से प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन के आलोक में प्रमुख के निर्धारित तिथि व समय पर आहुत बैठक में तीन सदस्य उपस्थित हुए, लेकिन जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाया और जिन्होंने बैठक बुलाई, वे सभी सदस्य बैठक से अनुपस्थित रहे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि छः पंचायत समिति सदस्य हैं। अविश्वास पारित होने के लिए कॉलम के अनुसार चार सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन तीन सदस्य ही उपस्थित हुए जिस कारण प्रखंड प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। सदन में अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया। इस तरह प्रखंड प्रमुख नीलू देवी अपना कुर्सी बचाने में सफल रहीं। अविश्वास प्रस्ताव के उपरांत प्रखंड प्रमुख अवास में प्रमुख को समर्थकों ने माला पहनाकर व गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताया कि कुछ समिति सदस्यों ने बहकावे में आकर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। जो बैठक में अनुपस्थित होकर एक बार फिर मुझपर विश्वास जताया है। इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार मंडल, मो अजीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी के बौलिया में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित
Next post हसनगंज में ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial