September 15, 2026

सीडब्लूसी ने 24 घंटे में विक्षिप्त बालिका को माता को किया सुपुर्द

Read Time:3 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार बाल कल्याण समिति ने 24 घंटे के अंदर एक मानसिक रुप से विक्षिप्त अज्ञात बालिका के परिजन को खोजते हुए माता-पिता के संरक्षण में सुपुर्द किया गया। और निष्पादन किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा ने बताया कि कोढ़ा थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी आरती कुमारी के द्वारा एक 15 वर्षीय अज्ञात बालिका को बाल कल्याण समिति में उपस्थित किया। 15 वर्षीय अज्ञात बालिका का सदर अस्पताल में मेडिकल एवं कोविड-19 जांच कराई गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा ने बताया कि कोढ़ा थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी आरती कुमारी को फुलवरिया के समीप ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर गांव में अज्ञात बालिका भटक रही है। सूचना पर कोढा़ पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त ग्राम गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने एक मानसिक रुप से विक्षिप्त 15 वर्षीय बालिका को पुलिस को दिया। पुलिस ने दूरभाष पर बाल कल्याण समिति से संपर्क स्थापित किया।समिति ने पुलिस पदाधिकारी के सहयोग के लिए चाइल्ड लाइन के कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति करते हुए अविलंब मेडिकल एवं कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया। बाल कल्याण समिति के निर्देश का पालन करते हुए कोढ़ा थाना की पुलिस पदाधिकारी आरती कुमारी ने बालिका को सदर अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच करायी। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति में विधिवत उपस्थित किया। समिति ने बालिका से बातचीत की और समिति ने बालिका के माता-पिता के मिलने तक बालिका गृह यूनिट-वन में आवासित करने का आदेश पारित किया। समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा ने बताया कि बालिका के माता-पिता के खोजबीन के लिए कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी से दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया। बालिका के माता-पिता ने बालिका की पहचान की। समिति ने बालिका के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए विधिवत करवाई करते हुए माता-पिता व अन्य परिजन को बालिका को सुपुर्द की कार्रवाई की गई। बालिका के परिजन बालिका को पाकर काफी खुश हुए और बाल कल्याण समिति को साधुवाद दिया।

Previous post पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
Next post फ़ाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के चार प्रखंडों में चल रहा नाईट ब्लड सर्वे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial