पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार से लौटते ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद अधिकारियों एवं सहयोगियों के साथ आगामी लोक आस्था का महापर्व छठ के आलोक में विभिन्न छठ घाटों का अवलोकन किया ।साथ ही कटिहार नगर निगम द्वारा की जा रही साफ -सफाई की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को छठव्रतियो एवं परिजनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो साथ ही व्रत से जुड़े हुए सभी आवश्यक सुविधाओं में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी ,सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए ।उन्होंने कटिहार नगर निगम एवं स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा घाटों की साफ सफाई एवं व्यवस्था में परंपरागत रूप से सहयोग करने की प्रशंसा की ।साथ ही उन्होंने संवेदनशील छठ घाटों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षात्मक इंतजाम करने को कहाl इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ,महामंत्री वीरेंद्र यादव, परिमल झा मनोज सरकार, श्याम चौधरी, कुंदन साह, सौरभ मालाकार, ओम प्रकाश यादव, भोला महतो, धृतराष्ट्र सिंह, रवि कुमार, बुधुल कुमार सिंह के साथ ही अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
