May 26, 2026

सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-65 पर स्थित टीकापट्टी पुल के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।।वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत कुरसेला थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।मृतक की पहचान सेठ महलदार (58 वर्ष), पिता धनु महलदार, निवासी गांधी टोला, टीकापट्टी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दे की कुर्सेला में तेज रफ्तार का कहर जारी है।

Previous post जनसंपर्क शंखनाद तेज हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं प्रत्याशीबरारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाया, मतदाताओं तक पहुंचने की होड़ तेज
Next post कुरसेला पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial