कुरसेला पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना पुलिस ने गुरुवार को पूर्व मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शुखरा मंडल (40 वर्ष) पिता गिरा मंडल, गुड्डू मंडल (30 वर्ष) पिता छंगुड़ी मंडल, और बब्लू मंडल शामिल हैं। जो चाय टोला के ही निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, शुखरा मंडल पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और वह कांड संख्या 80/25 में नामजद अभियुक्त है। वहीं गुड्डू मंडल भी कांड संख्या 221/25 में नामजद है और उस पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। इसके अलावा बब्लू मंडल के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) जारी था।कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
