June 20, 2026

कटिहार रेल मंडल में डांस, ड्रामा और म्यूजिक का जलवा, प्रतिभाओं ने जीता दर्शकों का दिल।

Read Time:3 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत स्थानीय कोसी रेलवे ऑफीसर्स क्लब कटिहार में शुक्रवार को कार्मिक विभाग द्वारा “टैलेंट हंट कम डिविज़नल डांस, ड्रामा एंड म्यूजिक प्रतियोगिता 2025-26” का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम किरेंद्र नरह,रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह,एडीआरएम मनोज कुमार सिंह,सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों और बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत,वाद-विवाद,नाटक,लोकगीत और वाद्य-यंत्र वादन जैसी कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा रेल क्लब तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कटिहार रेलमंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और मनमोहक प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ प्रतिभा निखारते हैं।बल्कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों प्रतिभागियों को रेल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि आगे भी इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को मंच मिल सके। मंच का संचालन रितेश ठाकुर द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक विभाग के प्रभारी चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर उमाशंकर सहित अन्य वेलफेयर इंस्पेक्टर की सराहनीय भूमिका रही। वही रेल प्रशासन द्वारा सभी चयनित सफल प्रतिभागियों का नाम एनएफ रेलवे के मुख्यालय मालीगांव में भेजा जाएगा। जहां गुवाहाटी में आगामी 6 फरवरी 2025 को आयोजित क्षेत्रीय स्तर के कार्यक्रम में सभी सफल प्रतिभागी हिस्सा ले पाएंगे और अपना जलवा बिखेर पाएंगे। इस अवसर पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में दो पाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम किरेंद्र नरह,रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह के साथ रेलवे महिला समिति की उपाध्यक्ष पूजा सिंह, सचिव कुमकुम वर्मा,कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी, तिरु सिंह,आभा सिंह,प्रियंका कुमारी सहित सभी रेल अधिकारी और महिला समिति की टीम, यूनियन प्रतिनिधि वो सैकड़ों की संख्या में रेलकर्मी आदि मौजूद थे।

Previous post कुर्सेला पुलिस को मिली सफलता हत्या कांड: गांव में पसरा मातम, एक आरोपी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच
Next post लायंस क्लब ने 36 लोगो के बीच सामग्री का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial