June 20, 2026

लायंस क्लब ने 36 लोगो के बीच सामग्री का किया वितरण

Read Time:3 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नया साल हमसबों के लिए नई आशा,नया विस्वास और नई उमंग लेकर आता है। लायंस क्लब पूरे विश्व मे सेवा के लिए जाना जाता है।लायंस क्लब ऑफ कटिहार के सदस्य नव वर्ष की शुरुवात ही सेवा से करते हैं। अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने आज ललियाही के मिशनरी ऑफ चैरिटी में महिलाओं के बीच ऊनी कपड़े,टोपी,मोज़े आदि वितरित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों का ध्यान रखना हमसबों का कर्तव्य है। उपस्थित पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया, स्वर्ण चमरिया के साथ नरेश साह ने कहा कि यहाँ महिलाएं अपने इलाज के लिए आतीं है और जिनका कोई देखरेख करनेवाला नही है। वैसी महिलाओ का उचित देखभाल यहाँ होता है। पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष गुप्ता के साथ अवधेश कुमार ने बताया कि यहाँ ऐसी महिलाये भी है जिनका अब इस संसार मे कोई नही, मिशनरी मे सिस्टर उनकी देखभाल करती है। उन्होंने कहा कि उनकी देखभाल करना हमसबों की जिम्मेदारी बनती है, समाज के अंतिम पंक्ति में गुजर बसर कर रहे। ये लोग अपनी देखभाल समुचित तरीके से नही कर पाते। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि इस कड़ी में आज 36 लोगो के बीच सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ये वितरण कार्य लायन राजेन्द्र सर्राफ के सौजन्य से किया जाता रहा है। आज उनकी स्मृति मे यह वितरण कार्य किया गया जो आगे भी हर वर्ष अनवरत जारी रहेगा। उपस्थित अध्यक्ष लायन चारुलाता पटेल के साथ पूर्व कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी ने बताया कि लायंस क्लब विश्व के 210 देशों में लगभग 15 लाख सदस्यों के माध्यम से 24 घंटे सेवा कार्य मे लगी रहती है। कटिहार में अबतक 10 हजार से ज्यादा आंखों के मोतियाबिंद का आपरेशन किया जा चुका है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि सिरसा मे लायंस हॉस्पिटल मे मोतियाबिंद आपरेशन चालू किया है। प्रत्येक बुधवार को ऑपरेशन किया जा रहा है। इस मौके पर मिशनरी के सिस्टर ने क्लब के सदस्यों को साधुवाद दिया।

Previous post कटिहार रेल मंडल में डांस, ड्रामा और म्यूजिक का जलवा, प्रतिभाओं ने जीता दर्शकों का दिल।
Next post प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी को उज्जैनी अंगवस्त्रम से किया गया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial