कटिहार एवं सीमांचल में ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार)
सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय वर्षा से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है।कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद श्री अनवर ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कटिहार एवं सीमांचल के किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गेहूँ, मक्का, दलहन, सब्जियों तथा आम और लीची जैसी फलदार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई स्थानों पर जान-माल की क्षति की भी खबरें सामने आई हैं।उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के सामने अब जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।सांसद श्री तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगें प्रमुख रूप से की हैं—• प्रभावित किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।• जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।• फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कर पारदर्शी ढंग से मुआवजा सीधे किसानों के खातों में भेजा जाए।• फसल बीमा दावों की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए।• प्रभावित किसानों एवं कृषि मजदूरों के ऋण की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।• प्रभावित क्षेत्रों में बीज एवं खाद की निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।श्री अनवर ने आशा व्यक्त की है कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए बिना विलंब के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की घोषणा करेगी, ताकि कटिहार एवं सीमांचल के किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
