मनिहारी के दियरा में शव बरामद, हत्या की आशंका, तफ्तीश में जुटी पुलिस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
चुनावी तपिश के बढ़ने के साथ साथ अपराध का ग्राफ भी मनिहारी में बढता जा रहा है। जहां निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस महकमा अपनी तैयारियों में मस्त है वही चौबीस घंटे में दो हत्या को लेकर नागरिक सख्ते में है। रविवार के अहले सुबह जहां एक राजमिस्त्री की हत्या पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर चैन की सांस ली ही थी कि प्रखंड के बघार पंचायत के दियरा क्षेत्र में एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।आनन फानन में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस और फौरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहूंच कर घटना की जांच में जुटी। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बघार के दियरा में युवक कन्हाई यादव, पिता रामाधार यादव का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक तौर पर हत्या का मामला आ रहा है जिसकी वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने दोनों घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने की बात कह रहे हैं। दोषी जल्द सलाखों में नजर आएंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह सहित स्थानीय पुलिस और फौरेंसिक टीम मौजूद थी।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
