धारदार हथियार से राजमिस्त्री का कत्ल, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बीती मध्य रात्रि को प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित बालू टोला में धारदार हथियार से एक राजमिस्त्री का कत्ल कर मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची मनिहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए जांच में जुटी।बाद में सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहूंच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मनोज यादव उम्र करीब ४५ वर्ष पिता भविचंद यादव अपने घर में सोये हुए थे।इस बीच मध्य रात्रि को किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर फरार हो गया।आहट पाकर पत्नी नीलम देवी द्वारा शोर मचाया गया। तब तक मनोज यादव की मृत्यु हो चुकी थी। सुबह होते एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए। मृतक मनोज की पुत्री लखी कुमारी ने बताया कि सुनील यादव नाम का लड़का से पैसे के लेन-देन संबंधी विवाद चल रहा था। मनोज यादव दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था और ढाई माह पहले ही घर आया था। फिलहाल पुलिस अनेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही हकीकत का परदा उठ पाएगा।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
