मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झाड़ी में पड़ा मिला मृत नवजात शिशु का शव
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बबैया गांव के पिछे झाड़ी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जो लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। शनिवार की अहले सुबह एक मृत नवजात शिशु का शव गांव के पिछे झाड़ी में पड़ा मिला। जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण व कई महिलाएं उस औरत को कोसने लगीं, जिसने नवजात को फेंकने की हिमाकत की। नवजात बच्चे को झाड़ी पर पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसको लेकर ग्रामीण मो आरिफ ने बताया कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ऐसी नवजात शिशु को झाड़ी फेंक देना बहुत दुखद घटना है, जो नहीं होना चाहिए. बताया नवजात शिशु बच्ची है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह घटना से स्पष्ट हो रहा है की लड़की माता-पिता के लिए आज भी बोझ माना जा रहा है।बताया हमारे समाज में दहेज प्रथा इतनी चरम सीमा पर पहुंच गई है कि लड़की जन्म लेते ही लोगों के हाथ पांव फूल जाते हैं। घटना की जानकारी अहले सुबह झाड़ी में कुत्ते लगने व पंछी के चहकने की आवाज से पता चला। मौके पर नवजात शिशु को देखने के लिए घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
