September 20, 2026

विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप का किया आयोजन

Read Time:1 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में शनिवार को विद्युत विभाग की अगुवाई में उपभोक्ताओं के विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विद्युत कार्यपालक सहायक ममता कुमारी व मानव बल जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश पर प्रत्येक माह के दुसरे शनिवार को लगने वाले विशेष कैंप तहत बिजली बिल में सुधार व उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान हेतु प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप लगाया गया है, जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित समस्याओं का आवेदन लिखकर जमा कर रहे हैं। बताया अब तक कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है। जिसे जल्द से जल्द निष्पादित कर दिया जाएगा। मौके पर अधिक बिल की समस्या, मीटर की समस्या सहित बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर उपभोक्तागण प्रखंड मुख्यालय शिविर में पहुंच सुधार हेतु आवेदन जमा किया। इस अवसर पर सरपंच अनिल मंडल व विद्युत कर्मी सहित दर्जनों उपभोक्तागण आदि मौजूद रहे।

Previous post तमंचा के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और एक मोबाइल भी जब्त
Next post मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झाड़ी में पड़ा मिला मृत नवजात शिशु का शव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial