May 31, 2026

तीन होमगार्ड को भावभीनी विदाई, सम्मान स्वरूप उपहार भेंट।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में तीन सेवानिवृत्त होमगार्ड निरंजन कुमार, राज कुमार और बैजनाथ कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ और डीएसपी मनोज कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न, सॉल ट्रॉलीबैग और वस्त्र भेंट किए। ये होमगार्ड कार्यालय और आवास सुरक्षा में नियुक्त थे। कार्यक्रम में भूमि सुधार उपसमाहर्ता अशोक कुमार सहित अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने उनके समर्पण और अनुशासन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous post मनिहारी के युवक पर जानलेवा हमला, खतरे से बाहर।
Next post गोगाबिल पक्षी अभयारण्य को विकसित करने की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने निकाली 10 किमी पदयात्रा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial