July 26, 2026

बंधक बनाए युवक को जिप अध्यक्ष के प्रयास से करवाया मुक्त ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के हरलाजोरी निवासी राजकुमार साह उम्र 21 वर्ष पिता अशोक कुमार साह, रांची स्थित प्राइवेट नेटवर्किंग कंपनी (यूनिसन भोग प्राइवेट लिमिटेड) में काम करता था जिसे कंपनी के मालिक द्वारा ब्लैक मेल कर जबरन पैसा वसूलने के नाम पर बंद कमरे में डिटेन कर रखा था। क्षेत्र के कुल 5 लड़के में चार लड़का किसी तरह मौका देखकर फरार हो गया और युवक राजकुमार को कंपनी द्वारा डिटेन कर लिया गया। युवक के पिता द्वारा इसकी सूचना जिप सदस्या सह जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष फुलमनी हेंब्रम को दिया गया। जीप अध्यक्ष फुल मनी हेंब्रम ने युवक के पिता के साथ रांची जाकर जिले के पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। रांची के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर युवक राजकुमार साह को उक्त स्थल से मुक्त कराया। युवक के पिता अशोक कुमार साह समाजसेवी मतीन, जदयू नेता राजेश रजक ने इसके लिए जीत अध्यक्ष को साधुवाद दिया।

Previous post जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post आधार कार्ड सीडिंग को लेकर डीलर संघ ने की बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial