November 14, 2026

दो वर्षीय बच्ची की मौत,दस वर्षीय बालक और पिता हिरासत में, छेड़खानी की भी आशंका

Read Time:2 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। वहीं आरोपी 10 वर्षीय बालक एवं उसके पिता सुग्रीव महतो को मनिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार बच्ची और उक्त आरोपी रविवार को संध्या के समय खेल रहे थे। कुछ देर बाद बच्ची घर के पिछवाड़े में मृत पाई गईं। जिसके बाद बच्ची के मृत अवस्था में पाए जानें की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मनिहारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द, एसआइ गौतम कुमार, रामरतन कुमार, उदय यादव, संजय यादव, अरूण कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उक्त आरोपी बालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और घटना की गंभीरता को देखते हुए मनिहारी पुलिस लड़के के पिता सुग्रीव महतो को भी गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई । घटना के बाद मृत बच्ची के परिजन मर्माहत है। वहीं रोते बिलखते पीड़ित परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के संभावाना का आरोप लगाते हुए कानून से इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, स्थानीय पार्षद बेचन सिंह, श्रवण कुमार मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बालक अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में रहता है।वह कुर्सेला थाना क्षेत्र का पुराना निवासी है।

Previous post सीओ ने आयुष्मान कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का लिया जायजा।
Next post भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक केन्द्रीय गृह मंत्री से मिलकर समस्यायों से कराया अवगत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial