November 14, 2026

सीओ ने आयुष्मान कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का लिया जायजा।

Read Time:2 Minute, 6 Second

 अशोक कुमार (डडंखोरा)

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राशन कार्डधारी लाभार्थियों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्थित जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के कार्यालय में वसुधा केंद्र के संचालक के माध्यम से लाभार्थियों का निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड को लेकर आयोजित शिविर का अंचल पदाधिकारी सादी रउफ ,राजस्व अधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।  सीओ सादी रऊफ ने बताया कि लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जाना है। प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण दुकानों में वसुधा केंद्र के संचालक के द्वारा कार्ड बनाया जा रहा है। संचालक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लाभुक परिवार का कार्ड बनाने का काम निशुल्क करेंगे। कार्ड बनाने की सूची वीएलई को उपलब्ध करा दी गई है। राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर सहयोग करने की अपील किया है। डंडखोरा के 6425 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है तथा शेष लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर द्रुत गति से काम किया जा रहा है।

Previous post पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत गंगा में दो लाख मछली छोड़ा गया
Next post दो वर्षीय बच्ची की मौत,दस वर्षीय बालक और पिता हिरासत में, छेड़खानी की भी आशंका
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial