November 12, 2026

दशकों की प्रतीक्षा समाप्त: मिर्जापुर खेल मैदान चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास।

Read Time:2 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर खेल मैदान में मंगलवार को दशकों से लंबित चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास गांव के बुजुर्गों द्वारा 101 नारियल फोड़कर और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया। यह दिन गांव के लिए ऐतिहासिक बन गया क्योंकि वर्षों से चली आ रही इस मांग को आखिरकार साकार किया गया।पूर्व मुखिया प्रो. मणीराम यादव ने बताया कि चालीस वर्षों से खेल मैदान के जिर्णोद्धार के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं। इन प्रयासों में अहम भूमिका निभाते हुए वर्तमान मुखिया पिंटू यादव ने मनरेगा योजना के अंतर्गत इस कार्य को मंजूरी दिलाई और उसका शिलान्यास सुनिश्चित किया। पीआरएस संजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 9.5 लाख रुपये से अधिक है और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।ग्रामीण जगन्नाथ यादव ने बताया कि इसी खेल मैदान से अभ्यास कर गांव के दर्जनों युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं। यह मैदान गांव की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। चारदीवारी निर्माण से न केवल खेल मैदान संरक्षित होगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस शुभ अवसर पर पैक्स अध्यक्ष बिनोद यादव, श्याम नारायण यादव, मुन्नु मौआर, दयानिधि यादव, अधिवक्ता शिवशंकर यादव, रजि इमाम, अहमद रजा खान, विनय यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में इसे गांव के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।दशकों से प्रतीक्षित यह सपना अब साकार होता दिख रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

Previous post प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ता का एक दिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।
Next post 168 एनसीसी कैडेट्स का मनिहारी गंगा घाट पर हुआ स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial