July 22, 2026

नगर निगम कार्यालय में लगा चिकित्सा जांच शिविर ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा लगातार क्षेत्र के लोगों से लेकर अपने नगर निगम में कार्यरत लोगों के प्रति भी सजक एवं जागरुक होकर कार्य कर रही है। जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में एक चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 50 वर्ष से ऊपर के नगर निगम के वर्तमान एवं पूर्व उप महापौर,पार्षद,पदाधिकारी एवं कर्मचारी,सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस जांच शिविर में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के जितने भी लोग वर्तमान में या पूर्व में नगर निगम एवं शहरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अपनी सेवा प्रदान की है उन सभी लोगों की स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी नगर निगम अपने कंधों पर रखती है। इसी को लेकर यह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे नगर निगम के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य जांच निःशुल्क कर उनकी जिम्मेदारियां का भरपूर ख्याल रखा जा सके।

Previous post बिहार लेबर पार्टी के द्वारा  रैली व आमसभा का हुआ आयोजन।
Next post स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जन्म जयंती को जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप मनाने निर्णय– मनोज राय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial