आरआरएफ विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन निजी कंपनी के अधीन किए जाने से है नाराज ।
Edited By:- मनोरंजन साहा —
बारसोई अनुमंडल स्थित विद्युत कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को जनक्रांति नेता इंजीनियर शाह फैसल एवं आप नेता डॉ० एम० आर० हक के संयुक्त नेतृत्व में अनुमंडल में कार्यरत आरआरएफ कर्मियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से बलरामपुर विधायक महबूब आलम मौजूद थे । प्रदर्शन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने आरआरएफ कर्मियों को निजी कंपनी के अधीन करते हुए उनके कमीशन कम करने तथा सरकार के फैसले का विरोध जताते हुए वरिय पदाधिकारीओ पर मिलिभगत का आरोप लगाया । इस दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं नेता व कर्मियों ने कहा कि आरआरएफ कर्मी 2013 से क्षेत्र में कार्यरत है और इनका एनबीपीडीसीएल के साथ 2023 तक का करारनामा है । करार खत्म होने से पूर्व भी इन्हें बेंगलुरु की निजी कंपनी के अधीन करते हुए इनके मिलने वाले कमिशन को कम कर दिया जाना जायज नहीं है । ज्ञात हो की बारसोई विद्युत प्रक्षेत्र में लगभग 300 से अधिक आरआरएफ कर्मी कार्यरत है और वह लगभग पिछले 10 वर्षों से अपना सेवा दे रहे हैं । आरआरएफ जिलाअध्यक्ष अख्तर अंसारी एवं अन्य ने कहा कि सरकार निजी कंपनी को एक मीटर की रीडिंग लेने में 12.72 रूपये निर्धारित किया है । जबकि आरआरएफ को सिर्फ 06.39 रूपये ही मिलता है। आगे कहा कि बिजली बिल जमा लेने के एवज में 3 प्रतिशत कमीशन मिलता था परंतु निजी कंपनी के द्वारा इसे घटाकर 1% से भी कम .75% कर दिया गया है जो हम सबों के साथ अन्याय है । उनका मांग है कि सरकार इस फैसले को अविलंब वापस ले अन्यथा सभी लोग भुख हड़ताल पर वैठने पर मजबूर होंगे। वहीं बिधायक महबूब आलम ने कहा कि इनका कर्मियों का मांग जायज है और इनके हक के लिए इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे जरूरत पड़ने पर बिहार बिधानसभा में भी मामला उठाया जाएगा । प्रदर्शन के समापन पर आरआरएफ कर्मियों ने एक लिखित मांग पत्र उपस्थित नेताओं के नेतृत्व में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय को सौंपकर कारवाई करने का मांग किया। एसडीओ ने दिए गए मांगपत्र पर विधिसंवत कारवाई करने का बात कही । इस अवसर पर आरआरएफ महबूब आलम, सुनिल मंडल, नूर आलम, अख्तर रहमान, अब्दुल रज्जाक, इजहार आलम, रूबि कुमारी, निलीमा बसाक, मो० अजहर आलम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
