स्थानीय विधायक से विक्षुब्ध होकर इंडिया महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
बैठक में स्थानीय उम्मीदवार बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा छाया रहा । बैठक में सर्व समिति से सादिक हुसैन को आगामी कदवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया ।
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक से विक्षुब्ध होकर इंडिया महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बलिया बेलौन में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने किया। बैठक का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व जब पहली बार कांग्रेस से टिकट लेकर डॉक्टर शकील अहमद खान आये थे, तो हम सभी ने उन्हें भरपूर सहयोग कर चुनाव जीतने का कार्य किया था।इस प्रकार लगातार दो बार उन्हें चुनाव में हम सभी ने काफी सहयोग कर विधायक बनाया।लेकिन इनके बात विचार व्यवहार हमलोगों के साथ अच्छा रहा।हम सभी इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण इंडिया महागठबंधन के पदाधिकारी से लेकर अधिकांश कार्यकर्ता इन दिनों विधायक से क्षुब्ध है।इंडिया महागठबंधन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय विधायक से क्षुब्ध होकर आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार देने की चर्चा की गई।लगातार चर्चा की जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के हित में न्योछावर कर दिया।लेकिन पार्टी ने मुझे आज तक कुछ नहीं दिया। स्थानीय विधायक कांग्रेस का होने के बावजूद भी जिस प्रकार मान सम्मान देना चाहिए। लेकिन मान सम्मान नहीं देने के कारण अधिकांश कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में आज निर्णय लिया गया कि स्थानीय विधायक के विरुद्ध में स्थानीय उम्मीदवार तय किया गया। जो आगामी विधानसभा चुनाव में शक्ति से चुनाव लड़ेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए राजद उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हम लोग इंडिया महागठबंधन के विचारधारा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, लेकिन स्थानीय विधायक के द्वारा मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानीय उम्मीदवार के साथ हम लोग खड़े रहेंगे। बलिया बेलौन के मुखिया मेराज आलम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार रहेंगे।बाहरी उम्मीदवार का हम लोग बहिष्कार करेंगे। बलिया बेलौन के पूर्व मुखिया मोहम्मद शाहिद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में हूं। कुम्हेरी पंचायत के पूर्व मुखिया सुमंत सिंह ने कहा कि हर बार चुनाव में बाहरी उम्मीदवार आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं किया जाता है, ना ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ध्यान रखा जाता है। इस स्थिति में कार्यकर्ता विक्षुब्ध हो चुका है।अब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि स्थानीय उम्मीदवार इस बार शक्ति से चुनाव लड़ें।मैं भी स्थानीय उम्मीदवार के साथ हूं। धनगामा पंचायत के पूर्व मुखिया नैयर आलम ने कहा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार बहुत बड़ा मुद्दा है। इसलिए हम सभी स्थानीय उम्मीदवार के साथ है।घपरसिया पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद अकील ने कहा कि इस बार कदवा विधानसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवार बनाम स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा बन चुका है। हम लोग स्थानीय उम्मीदवार के साथ हैं। बैठक में मोहम्मद रोहिल आलम, मुन्तजिर आलम, अब्दुल सबूर, बरकत, अंजार, इमाम, सहरियार मुखिया, अंसार मुखिया, चिराग मुखिया, रोहिनूर आलम, सादिक, शाहिद हुसैन, शाह आलम हुसैन, तनवीर आलम, अफजल हुसैन, फिरोज आलम, मुजाहिर आलम, मुस्तकीम ने भी एक स्वर से आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में सहमति जतायी।और स्थानीय उम्मीदवार के रूप में सादिक हुसैन का चयन करने की बात कही। बैठक में सर्व समिति से सादिक हुसैन को आगामी कदवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। बैठक में सर्व समिति से सभी लोगों ने हाथ उठाकर एवं ताली बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। बैठक के पश्चात उपस्थित लोगों ने सादिक हुसैन को माला बनाकर स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह ने सुरेश यादव का नाम प्रस्ताव दिया और कहा कि सुरेश यादव प्रत्याशी होंगे। इसमें सभी लोगों ने तो सहमति दी, लेकिन सुरेश यादव ने कुछ तकनीकी कारण को दर्शाते हुए अपनी उम्मीदवारी देने में असमर्थ होने की बात कही। इमाम हुसैन ने तकनीकी कारण से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।तत्पश्चात बरकत, पूर्व मुखिया सुमंत सिंह, प्रमोद झा ने सादिक हुसैन का नाम प्रस्ताव दिया जिस पर सदन ने हाथ उठाकर एवं ताली बजाकर समर्थन कर दिया। बैठक में यह भी चर्चा हुई की पूर्व की बैठक में सुरेश यादव, विनोदा नंद साह का नाम प्रस्ताव में लिया गया था। लेकिन आज की बैठक में विनोदानंद साह उपस्थित नहीं हुए थे। इस प्रकार कर समिति से सादिक हुसैन महागठबंधन इंडिया महागठबंधन के विधायक डॉक्टर शकील अहमद से विक्षुब्ध लोगों ने सादिक हुसैन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया। उम्मीदवार बनाने की घोषणा से वीरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद, मेराज आलम, प्रमोद झा, सनोवर आलम, सुमंत सिंह, अब्दुल नैयर आलम, मोहम्मद अकील, मोहम्मद रोहिल आलम, प्रमोद कुमार पासवान, अंजार, बरकत, मुंतज़िर आलम, इमाम जाफर ,शहरयार मुखिया,अनसार मुखिया, चिराग मुखिया, रोहि नूर आलम, शादीक, शाहिद हुसैन, शाह साहेब हुसैन, तनवीर आलम, अफजल हुसैन, फिरोज आलम, मुजाहिर आलम, मुस्तकीम सहित दर्जनों लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया।
