जर्जर सामुदायिक भवन की मरम्मत की मांग
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पीरगंज गांव स्थित मजार के समीप लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित सामुदायिक भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। रखरखाव के अभाव में भवन की स्थिति लगातार खराब होती गई, जिससे यह अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि मो. इद्रीश, मो. मोजीब, मो. आरीफ, मो. फारूक, मो. रियाज, अब्दुल बारीक, मो. कलाम, मो. आफताब, अहमद राजा, रियाजउद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जब यह भवन नया था, तब गांव के लोगों को इससे काफी लाभ मिलता था। धूप और बारिश के समय लोग यहां बैठते थे, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी इसी भवन में आयोजित किए जाते थे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से भवन की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण इसकी हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। वर्तमान में भवन की जर्जर स्थिति के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि भवन की समुचित जांच कर जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि यह पुनः उपयोगी बन सके। उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक भवन के समीप मजार शरीफ स्थित है, जहां हर वर्ष उर्स का आयोजन होता है। इस दौरान दो दिवसीय मेला भी लगता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यदि भवन की मरम्मत कर दी जाए, तो आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और यह भवन पुनः सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
