April 15, 2026

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Read Time:1 Minute, 45 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अविनाश सिंह ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।वक्ता मुखिया अविनाश सिंह, सुबोध पासवान, अरुण शाह, सिंटू यादव, अरुणा देवी, आनंद मोहन मंडल, पंकज मालदार, पंकज पासवान, सरवन ठाकुर, गणेश यादव, रूमी खान, इंदिरानंद मंडल तथा ललन राम ने बाबा साहेब को भारतीय संविधान का शिल्पकार, महान समाज सुधारक और दलितों के मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय जैसे मूल्यों की मजबूत नींव रखी।वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के संदेश लोगों के कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उसे अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व डॉ. अम्बेडकर विचार मंच के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Previous post जर्जर सामुदायिक भवन की मरम्मत की मांग
Next post भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बिषहरी मंदिर शिलान्यास महायज्ञ की शुरुआत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial