उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीनापुर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं
छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं : मो०खुर्शीद आलम
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत के उनासोपंचगाछी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीनापुर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीनापुर में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 639 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। विद्यालय में ई-शिक्षा पोर्टल पर 639 छात्र- छात्राओं का नाम अपलोड किया गया है। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत वर्ग 1 से 8 के शिक्षक धनंजय पंडित, मो0 अबरार अहमद, मो0 जमील अहमद,विलास राय, नीतू कुमारी, आलेदा खातून, यशोदा कुमारी, मो० साकिब के साथ-साथ वर्ग 9 से 12 की शिक्षिका नेहा शर्मा, राजीव कुमार, मो० सादीक, निशा कुमारी बैठा,गुलाम सरवर,मो० सोबान, रीमा कुमारी, इंद्रदेव कुमार वर्मा, शरीफुल, सीनू कुमारी, सुनंदा कुमारी पठन-पाठन का कार्य में करते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम ने कहा कि विधालय को प्राप्त मात्र 22 डीसमल जमीन पर 10कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय में वित्तिय वर्ष 2024 25 में वर्गावार नामांकित छात्रों की संख्या वर्ग 1 में 40,छात्र, वर्ग 2 में 90, वर्ग 3 में 53,वर्ग 4 में 66, वर्ग 5 में 91, वर्ग 6 में 131, वर्ग में 107,वर्ग 8 में 61 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। विभागीय निदेशानुसार 8 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विधालय के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक से पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस में मीनू के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना का लाभ दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को चेतना सत्र में सुरक्षित शनिवार के कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना, भूकंप,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहते हैं कि अगर विद्यालय में समरसेबल पंप, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय, कॉमन रूम के साथ-साथ संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित,शारीरिक शिक्षक विषय की शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हो जाता तो छात्राओं को काफी सुविधा मिलता।
