May 25, 2026

शहर के राजेंद्र पथ का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

सदर विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पथ निर्माण प्रमंडल कटिहार के विभागीय पथ कटिहार- प्राणपुर -रोशना हाट- अमदाबाद पथ में कटिहार शहरी क्षेत्र के 0 से 2.10 किलोमीटर, पुराना सिटी बुकिंग कार्यालय ,चूड़ीपट्टी से महमूद चौक तक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पथ का चौडी़करण ,सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया ।साथ ही इस पथ के 400 मीटर अंश में किया जा रहे निर्माण कार्य को दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया ।जिससे कि दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो । इस पथ का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य12 करोड़ 12लाख रुपए की लागत से कराई जा रही है। इस पथ का मध्य डिवाइडर से दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इस पथ पर भारी यातायात के कारण वर्षों से नगर एवं जिला के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी। इस पथ पर डाकघर, दूरसंचार भवन ,सब्जी बाजार ,गुरुद्वारा ,महेश्वरी अकादमी, इंडोर स्टेडियम ,दुर्गा स्थान एवं कई बैंक कार्यालय आदि महत्वपूर्ण संस्थान अवस्थित है ।यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ 81 से पश्चिम बंगाल सीमा से जुड़ती है ।शहर का मुख्य सब्जी बाजार इसी पथ पर अवस्थित है। ज्ञातव्य है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के द्वारा लगातार प्रयास के बाद अब यह योजना मूर्त रूप ले रहीl निरीक्षण क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग भाजपा नेता प्रकाश रंजन ,चंद्रशेखर जायसवाल, मनोज सरकार, गजेंद्र नाथ पाठक, पारस पासवान, नीरज पासवान, श्याम चौधरी निगम पार्षद निक्कू सिंह, मनोज अग्रवाल, फिरोज कुरेशी आदि उपस्थित थे।

Previous post कांग्रेस के शिष्टमंडल ने डीआरएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन ।
Next post समग्र विकास में विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका महत्वपूर्ण,विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial