कांग्रेस के शिष्टमंडल ने डीआरएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले कतिपय पाथों के रखरखाव में उदासीनता एवं व्यस्त रेलवे फटकों पर स्वीकृत आर०ओ०बी के निर्माण में विलंब समेत कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई मांगों को लेकर कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में डीआरएम से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को कटिहार डीआरएम से मिलकर पुराना बाटा चौक से मॉडल स्टेशन बिल्डिंग होते हुए संग्राम चौक तक की सड़क रेलवे द्वारा संरक्षित है इसका रखरखाव एवं जिर्णोद्धार रेलवे के अभियंत्रण विभाग के जिम्मे हैं विगत कई वर्षों से रेलवे का अभियंत्रण विभाग इन पथों का रखरखाव एवं संपोषण में उदासीनता बरता जा रहा हैं जिसके फलस्वरुप शहरी रेल कर्मचारियों के परिजनों,आम जनों एवं मॉडल स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। जनहित में इस पथ का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाए जबकि भगवान चौक एवं गौशाला रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा आर० ओ० बी निर्माण योजना स्वीकृत है गौशाला फाटक पर निर्माण कार्य की गति काफी धीमी हैं जबकि भगवान चौक वाले फाटक पर काम भी शुरू नहीं हो पाया हैं ।इन दो आर०ओ०बी नहीं बनने से नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले रही हैं जिसे तीव्र गति से कार्य कराया जाए और कटिहार मनिहारी रेल पथ पर झुलनियां मोर के पास रेल फाटक समपार सड़क की स्थिति अंत्यंत दयनीय है जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की स्थिति बनी रहती हैं इसे दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा कटिहार होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन राजधानी एक्सप्रेस एवं कैपिटल एक्सप्रेस इस मंडल का सबसे अधिक प्रतिष्ठित ट्रेन हैं।इस ट्रेन से बड़ी संख्या में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज बड़ी संख्या बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज करने के लिए यात्रा करते हैं। प्लेटफार्म संख्या एक को छोड़कर अन्य प्लेटफार्म पर इन ट्रेन की आवाजाही करने से पुल पार कर आने जाने में ऐसी यात्रियों को भारी तकलीफ उठानी पड़ती हैं।अतः इन ट्रेन को प्लेटफार्म निर्धारण एक नंबर पर ही करना अनिवार्य किया जाए जबकि रेल मंडल के अंतर्गत निर्धारित आपातकालीन कोटा का आवंटन पूर्व की तरह मंडल मुख्यालय से ही करने की व्यवस्था बहाल जनहित में आवश्यक हैं जिसे बहाल किया जाए सहित कई महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं। इन्हीं मांगों को लेकर कटिहार डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह,शाहनवाज खान, संजय सिंह,अल्तमस दीवान, नगीना यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
