June 25, 2026

मनिहारी थाना परिसर में जब्त शराब का विनष्टीकरण, पुलिस की निगरानी में कार्रवाई।

Read Time:59 Second

मनिहार (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में अंचलाधिकारी निहारीका और थानाध्यक्ष पंकज आनंद की निगरानी में शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में जब्त 62 लीटर देशी और 85 लीटर विदेशी शराब को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार कुरसेला।
Next post सबको एक साथ लेकर चलने में ही समाज की सार्थकता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial