15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार कुरसेला।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज महंत स्थान के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सुनिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करों के द्वारा शराब की खेप पहुंचाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन हेतु एसएच 77 पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान महेशपुर की ओर से आ रहे दो लोगों को जब रुकने का ईशारा किया तो वह भागने लगा। जिसे पुलिस बलों की सहायता से खदेड़ कर नवाबगंज महंत स्थान के समीप पकड़ा गया। तलाशी लेने पर झोला से 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। जिसके बाद नंदन कुमार मंडल उम्र 45 वर्ष पिता सुशील मंडल सकिन मालिनियाँ तथा सिकंदर मंडल उम्र 55 वर्ष पिता स्व. गोविन्द मंडल साकिन मिल्की नवाबगंज दोनों थाना कुरसेला जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर मध् निषेध कानून के तहत न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
