November 6, 2026

हसनगंज में रसोईया संघ ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 37 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित बीआरसी भवन प्रांगण में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल की अध्यक्षता में 18 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों रसोइया ने भाग लिया। जिसको लेकर रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल आदि ने बताया कि विद्यालय में खाना बनाने का काम हमलोग करते हैं। हम सभी रसोईया कार्य हेतु कर्मचारी हैं। सरकार हम से 12 महीना का काम लेती है। जिसमें केवल 10 महीना का वेतन देती है। वह केवल 1650 रुपये महीना मिलता है, जो बंधुवा मजदूरी है। कहा हमारा विभिन्न मांग है जब तक हम लोगों की मांगे सरकार पूरी नहीं करेंगी, तब तक सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते रहेगें। धरना प्रदर्शन के दौरान रसोइया संघ ने राज्य व बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सभी रसोईया संघ ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

Previous post विधि व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च,रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को ले बढ़ी चौकसी
Next post विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial