November 14, 2026

महिला दिवस के अवसर पर शशि डालमिया बालिका छात्रावास के छात्राओं को किया गया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम बालिका छात्रावास दिग्गी कटिहार मैं महिला एवं बालिका हेतु चेतना गोष्ठी एवं स्वैग जागरूकता हेतु अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त किया। वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष निर्मल डालमिया ने महिला दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर बनवासी कल्याण आश्रम की संरक्षक श्रीमती शोभा जयसवाल भारती की प्रथम पुत्री अभिलाषा परिणय और अक्षय आनंद के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में बालिकाओं के बीच वस्त्र भेंट किया गया। छात्रावास की अध्यक्ष छाया तिवारी के द्वारा वृक्षरोपण भी किया गया lइस अवसर पर संघ प्रचारक आलोक जी, आश्रम के जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, प्रियंका सिंह, रीना झा, पूजा शर्मा, पिंकी चौधरी, प्रतिमा तमंग , सीमा श्रीवास्तव, नूतन साह, डॉ आभा,छात्रावास प्रमुख सह प्रमुख मलती, पूजा कुमारी,बनवासी के 20 बालिका उपस्थित रही।इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास की पूर्व सचिव सीमा झा ने किया l

Previous post आनंद मार्ग ने महिलाओं को पौरोहित्य गिरी अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है
Next post श्रद्धा भाव से भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई, फिर महादेव का जलाभिषेक किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial