गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कार्तिक पूर्णिमा को नगर के मुख्य गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुजा अर्चना की। नगर प्रशासन व पुलीस की कड़ी सुरक्षा और रबर मोटर बोट से लगातार निगरानी होती रही। अम्बेडकर चौक सहित प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी ।नेपाल के विराटनगर से आयी महिला के जत्थे में गायत्री थापा, गीता कार्की, गोमा बास्कोटा, ईश्वरी पोखरेल, सावित्री खड़का, सावित्री श्रेष्ठ, कविता प्रधान, अलीशा प्रधान, सीता थापा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान करने का एक विशेष महत्व है और हम सभी रात में ही जोगबनी से रेल मार्ग द्वारा पहुंचे और पुर्णिमा को गंगा स्न्नान कर गंगा जल लेकर घर वापस जा रहे है। श्रद्धालुओं ने गंगा तट तक सड़क और रौशनी की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रशासन को साधुवाद दिया।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
