September 21, 2026

बलरामपुर में श्रद्धालुओं ने निकाली अक्षत पूजित कलश यात्रा।

Read Time:2 Minute, 55 Second

डेस्क (बलरामपुर)

बलरामपुर विधानसभा में अयोध्या से आये अक्षत कलश को रथ पर भव्य रूप से सजाकर रामभक्तों ने अक्षत पूजित कलश यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी, सहित अन्य संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ता शामिल रहे। लोगाें में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा। बलरामपुर प्रखंड के सियागांव शिव मंदिरमंदिर से कलश के पूजन के उपरांत अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।यात्रा पथरा मंदिर, पलसा दुर्गा मंदिर, मलिकपुर , दुर्गा मंदिर फलसरा, दुर्गा मंदिर बालूगंज , बाजारगांव बागडोगरा होते हुए सरदार शिव मंदिर में कलश यात्रा समापन के बाद सभी राम भक्तों ने बेलवाड़ी शिव मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।व अक्षत कलश यात्रा का समापन किया गया।अक्षत कलश के दर्शन,उसकी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। उधर अक्षत कलश से बंधे कलावे को छूकर भक्त प्रभु राम के प्रति अपना नमन प्रस्तुत कर रहे थे।लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत कलश यात्रा जुलूस का लोगों ने विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारे के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ संस्था की ओर से पूजित अक्षत कलश वितरण किया गया।कलश यात्रा का नेतृत्वकर्ताओं ने सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की 22 जनवरी अपने घरों, मंदिरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था। हम सनातनी 550 वर्ष का वनवास खत्म होने पर अपने घर व आसपास के मंदिर को ही अयोध्या धाम बनाने का काम करेंगे।मौके परा कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजक मत्स्य जीवी कटिहार के आनन्द मोहन ,पिंटू कुमार साह, राज पासवान ,सौरभ , विनोद कुशवाहा किशोर कर्मकार ,सौरभ राय , अक्षय कुमार दास, मानिक सरपंच प्रेम यादव पवन दास आदि मौजूद रहे।

Previous post राजेंद्र आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर का 72वाँ जन्मदिन मनाया
Next post शिक्षा संबंधी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial