दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के कुताई साह आदर्श मध्य विद्यालय टिकैली के मैदान में आयोजित दो दिवसीय दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रखंड के मध्य व उच्च विद्यालयों अंडर-14,अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बच्चो ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान एक सौ मीटर के दौड़ से लेकर पंद्रह सौ मीटर का दौड़ के अलावा लंबी कूद ,ऊंची कूद,खो-खो, फुटबॉल, बॉलीबाल कबड्डी, बैडमिंटन, शॉटपुट, कराटे,सतरंज,डिस्क थ्रो, प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने प्रमाणपत्र के साथ पुरुस्कार देकर देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बताते चले की उक्त कार्यक्रम का उदघाटन सोमवार को जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार ने फीता काटकर किया। लेखापाल सपना कुमारी शिक्षक हिरेन राय, संदीप कुमार,फूल कुमार विश्वास, मनोज जायसवाल, भोला मंडल,सुदाम प्रसाद साह,नरसिह प्रसाद यादव,दीपक कुमार, प्रवीण कुमार,देवेश बंटी, सुमन कुमार, रहमतुल्लाह, त्रिपुरारी यादव,दिलीप विश्वास,मिथलेश कुमार, दीपेश मांझी, राहुल कुमार, प्रणव कुमार,प्रदीप रजक, सुनील पासवान, सीताराम विश्वास, सुभाष मंडल,रजनीश रंजन,शोभा कुमारी, श्वेता कुमारी आदि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रहे।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
