September 20, 2026

जिला परिषद व प्रखंड प्रमुख ने ड्रग एजेंसी का किया शुभारंभ ।

Read Time:1 Minute, 44 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत सैंट्रल बैक चौक समीप रुपचित सुपर मार्केट परिसर में रौशन मेडिकोज ड्रग एजेंसी का शुक्रवार को विधिवत जिला परिषद शाहिद अख्तर, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व मुखिया मो उस्मान गनी, समाज सेवी मो असफाक, समिती प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की आदि ने संयुक्त रूप से पिता काटकर शुभारंभ किया। मौके आये सभी अतिथियों ने रौशन मेडिकोज ड्रग थोक एजेंसी के संचालक को शुभकामना दिया। कहा की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसकी समुचित लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के खुदरा दुकानदारों को और मरीजों को दवाई को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। हर प्रकार के दवाई मरीजों को उपलब्ध होगा और ग्रामीण क्षेत्र में दवाई थोक एजेंसी दुकान खुलने से लोगों में खुशी का माहौल है। रौशन मेडिकोज ड्रग एजेंसी के संचालक मो हबीब और शमीम अख्तर ने कहा कि हमारे यहां जेनरिक इथिकल सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगा। यहां के लोगों को लंबी दूरी तय कर शहर जाना पड़ता था। इस मौके पर वार्ड सदस्य मो कमरुल, मो अनरुल, मो कलीम, समर महतों, मो साबुल, मो हजरत अली आदि दर्जनों लोग रहें।

Previous post खलिहान  में तैयारी करने को रखा धान की फसल में लगी आग। लाखों का हुआ नुकसान।
Next post बारसोई पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का बाइक बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial