खलिहान में तैयारी करने को रखा धान की फसल में लगी आग। लाखों का हुआ नुकसान।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत सकरैली झिल्ली टोला के कृषक नरेश दास पिता सिंघेश्वर दास ने खेत से कटाई कर खलिहान में धान की फसल जमा किया था , जहां अचानक लगी आग में खलियान में रखा सारा धान की फसल जलकर राख हो गया।पीड़ित किसान नरेश दास ने बताया कि 5 बीघा में धान की फसल लगाया था। धान कटाई कर खलिहान में एकत्रित किया था ।दो-तीन दिन में तैयार करना था लेकिन दिन के 12 बजे के करीब खलिहान में आग लग गई जिससे खलिहान में रखे सारा धान की फसल जल गया। उन्होंने बताया कि खाद बीज दुकानदार से उधार लेकर खेती किया था पूरा फसल जलने से दुकानदार का बकाया सहित आने वाले फसल की बुवाई प्रभावित हो गई है। किसानों का रो-रो कर बुरा हाल है ।वही ग्रामीणों का कहना है कि आग लगाई गई है तो कुछ ग्रामीण कहते हैं कि आग अचानक लगी है ।लेकिन आग लगने का सही कारण का पता नहीं चल सका है।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
