जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नारायपुर पंचायत भवन में जन साहस फाउंडेशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित व जरूरतमंद वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, महिला व बाल संरक्षण कानून, श्रम अधिकार और घरेलू हिंसा निरोधक अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था।जन साहस के जिला समन्वयक लव कुमार ने संस्था द्वारा सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ताओं ने निःशुल्क विधिक सहायता, सिविल-आपराधिक मामलों की प्रक्रिया, बाल संरक्षण कानून तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएलवी रेहाना खातून ने की। मौके पर मुख्य न्याय निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव सहित जन साहस टीम के सदस्य उपस्थित रहे। टीम ने हेल्पलाइन व शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
