June 27, 2026

कुरसेला एनएच-31 पर विकराल जाम, आमजन बेहाल रेंगती रही गाड़ियां जाम छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूटे

Read Time:4 Minute, 31 Second

जाम की समस्या को लेकर जिम्मेदार बने अनजान सत्ता में बैठकर मलाई खा रहे हैं। महाजाम की समस्या से कर रहे हैं किनारा।

शादी-विवाह, दुर्घटना, अतिक्रमण और खराब वाहनों से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था ।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला एनएच 31 पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन भयावह हो रही है। रोजमर्रा की यात्रा आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि कई किलोमीटर लंबी लाइन में वाहन फंस जाते हैं। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं पर पड़ रहा है।शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी भीड़, ओवरटेक से बिगड़ती स्थिति:-शादी-विवाह के सीजन में बारात व दावत एवं जलसा के वाहनों की भीड़ अचानक बढ़ जाने से जाम और अनियंत्रित हो जाता है। बाराती वाहनों का सड़क पर कतार में लगना और बीच सड़क में ओवरटेक करने की होड़ के कारण अक्सर आवाजाही ठप पड़ जाती है। कई बार वाहनों की लाइन सड़क के बीचोंबीच लग जाने से आमजन को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। मामला तो तब और फस जाता है जब बड़े-बड़े अधिकारी और नेता जम के झाम में फंस जाते हैं। तब जाकर एहसास होता है कि जाम की स्थिति से लोग कैसे जी रहे हैं।। परिक्षेत्र के लोग इस जाम की समस्या से मजबूर और लाचार हो गए हैं।हर दूसरे दिन की दुर्घटनाएँ जाम का प्रमुख कारण:-एनएच 31 पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं वहीं पुलिस या पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने में देरी से यातायात घंटों बाधित रहता है। कई बार मात्र पांच किलोमीटर का सफर तय करने में घंटो तक लग जाते हैं।भागलपुर और नवगछिया आने-जाने वाले लोग जाम से बचने के लिए अब ट्रेन का सहारा लेने लगे हैं। कटरिया कोसी पुल और भागलपुर पुल पर भी भारी वाहनों के खराब हो जाने पर कई-कई घंटे तक लोग फंसे रहते हैं। यात्रियों का कहना है कि घर से समय पर निकलने के बावजूद यह पता नहीं होता कि वे कब वापस लौटेंगे।अतिक्रमण ने सड़क की चौड़ाई घटाई:-कुरसेला चौक, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण ने सड़क को और संकरा कर दिया है। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फैलाए गए सामान, ठेला-रेहड़ी और अवैध पार्किंग ने सड़क की आधी जगह घेर ली है। इससे भीड़भाड़ वाले समय में मिनटों में जाम लग जाता है।खराब वाहन बनते हैं बड़ी बाधा:-सड़क पर अचानक खराब हुए भारी वाहनों से घंटों जाम लगा रहता है। क्रेन या सहायता वाहन समय पर न पहुंचने से यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। कई चालक मरम्मत के दौरान वाहन को बीच सड़क में ही छोड़ देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।वहीं स्थानीय लोग का कहना है यह जाम की समस्या पूरे कोसी सीमांचल का बन चुका है मगर इस ओर जनप्रतिनिधि अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं बल्कि उसे सिर्फ सट्टा की मलाई चाहिए। अब कुर्सेला कोसी पुल पर भी गाड़ी का दबाव बढ़ गया है एक समांतर पुल बनाने और सड़क अतिक्रमण मुक्त करके चौड़ीकरण से जल्द हो जिससे कि हम लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके इसकी मांग किया है।

Previous post जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान
Next post प्राथमिक विद्यालय संथाली हुण्डैली छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial