July 20, 2026

प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Read Time:2 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार , लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सह संयोजक गोविंद अधिकारी, मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उपस्थित पदाधिकारी हो कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना 18 पारंपरिक व्यापारो को कवर किया गया है। जिसमें बढ़ई, नाई, धोबी, मोची, मालाकार, मूर्तिकार, सोनार राजमिस्त्री, मछली मारने वाले, अस्त्र-शास्त्र बनाने वाले, हां थोड़ा एवं टूल निर्माता, अखबार आदि शामिल हैं। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं को इस निमित्त प्रशिक्षण दिया गया। विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में इस तरह की योजना प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संभव है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता बुथ स्तर तक प्रवास कर संवाद स्थापित करेंगे। लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने कहा कि। योजना से लाभ लेने वाले लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर जिला कार्यशाला में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मुकेश पासवान प्रेम प्रकाश रंजना झा मंत्री धर्मनाथ तिवारी शोभा जयसवाल मंजू चंद्रवंशी महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा सहित जिला के पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक एवं मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री विश्वकर्म योजना के कार्यशाला में शामिल हुए।

Previous post महापौर ने वार्ड नंबर 41 में तीन सड़क का किया शिलान्यास।
Next post एसडीएम रानी कुमारी को विधान पार्षद ने दी बधाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial