July 27, 2026

महापौर ने वार्ड नंबर 41 में तीन सड़क का किया शिलान्यास।

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 41 में महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा कटिहार नगर निगम के 15वीं वित्त आयोग मद से तीन सड़कों में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह तीनों सड़क इस वार्ड के प्रमुख सड़कों में से एक है।जिसमें बरसात के मौसम में लगातार जल जमाव की समस्याएं उत्पन्न रहती थी। जिसको लेकर लगातार ग्रामीण लोग महापौर उषा देवी अग्रवाल को सड़क बनवाने के लिए बता रहे थे। आज उन सबों की मांगों को महापौर उषा देवी अग्रवाल ने पूरा कर तीनों सड़कों का निर्माण लगभग 28 लाख की राशि से बनाने के लिए सभी तीनों सड़कों का शिलान्यास की। शिलान्यास कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, स्थानीय निगम पार्षद भारतीय प्रिया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, महामंत्री सौरभ मालाकार, ओमप्रकाश यादव, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ो ग्रामीणों मोजूद थे।

Previous post शिशिया गांव में कुशवाहा समाज की हुई बैठक
Next post प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial