November 12, 2026

मनिहारी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, घायल को कटिहार रेफर किया गया

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नारायणपुर डगरा टोला में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। कुमारीपुर निवासी मोहम्मद मिट्ठू से पंचायत के बुल्ला ने आपसी विवाद में तिखी झड़प हो गई। इसके बाद मोहम्मद इमरान उर्फ बुल्ला ने मिट्ठू पर गोली चला दी और उसके पैसे व मोबाइल लूटकर फरार हो गया। गोली मिट्ठू के सिर को छूकर निकल गई। गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कटिहार रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद और सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।सूत्रों के अनुसार, आरोपी बुल्ला का आपराधिक इतिहास है। हाल के वर्षों में उसने मनिहारी के एक पत्रकार पर भी गोली चलाई थी। नारायणपुर में हुई ताजा घटना के बाद उसकी अपराध प्रवृत्ति फिर उजागर हो गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि फायर इंजुरी नही है लेकिन गोली के आरोप से इन्कार नही किया जा सकता। कहा की अनुसंधान जारी है। कारवाई की जायेगी।

Previous post अनुमंडल क्षेत्र के सभी संस्थानों एवं कार्यालयों में धुमधाम से मनाया गया 78 वी स्वतंत्रता दिवस
Next post मनिहारी में श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस कप्तान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial