कानून जागरूकता कार्यक्रम को लेकर लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा पहुंचे जिला सत्र न्यायाधीश ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव अखिलेश पांडे के निर्देशानुसार बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय नालसा ए डी आर तंत्र और मध्यस्थ की कानूनी सेवा योजना के संबंध में विश्व पर्यटन दिवस और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जागरूक करना था।जिसमे जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने पर्यटन से होने वाले लाभ,पर्यटन दिवस की 2023 के थीम तथा ऐतिहासिक गुरुद्वारा से जुड़ी अनेक मुद्दों पर चर्चा की । इस अवसर पर एडीजे-4 अनिल कुमार राम ने भी पर्यटन दिवस से जुड़ी बहुत सारी जानकारी दी। सभी लोगो ने गुरूद्वारा में अपना माथा टेका तथा ऐतिहासिक ग्रंथ के दर्शन भी किए।इस कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी,एडीजे-1 अविनाश शर्मा,एडीजे-4 अनिल कुमार राम,एडीजे-5 रंजीत प्रसाद, एसीजेएम कॉम सेक्रेटरी अखिलेश पांडेय,सीजेएम अनंत कुमार , विजय कुमार श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता, प्रधान लिपिक आशीष कुमार ,सिंटू कुमार पीएलबी रेखा कुमारी बीडीओ पुरण बरारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनीष रजक, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया रेखा देवी,उप प्रमुख रैनी कौर,पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह संजू,पूर्व उप प्रमुख राजीव भारती,गुरुद्वारा प्रबंधक प्रदीप सिंह,महासचिव हरजीत सिंह, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष वो पूर्व प्रधान सनिंद्र सिंह, उप प्रधान माल सिंह उपसचिव माया सिंह सदस्य गुरविंदर सिंह, भगत सिंह,अमृत सिंह तेग सिंह, गुलविंदर सिंह, बिरेंद सिंह, परमजीत सिंह, आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर लक्ष्मीपुर पंचायत के अनेकों ग्रामीण भी उपस्थित हुए।
